GSHSEB 10th Result 2023: गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज सुबह आठ बजे होगा जारी, यहां कर पाएंगे चेक
Gujarat Board Class 10th Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 यानी SSC का परिणाम आज (25 मई) सुबह आठ बजे जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat Board Class 10th Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 यानी SSC का परिणाम आज (25 मई) सुबह आठ बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर से अपना रिजल्ट चेक एवं डाउनलोड कर सकेंगे।
GSEB 10th SSC Results 2023: कब और कहां चेक करें?
-
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। -
छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी और नाम दर्ज करना होगा। -
परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। -
छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करने और सहेजने की सलाह दी जाती है।
GSHSEB Class 10th Result बीते साल जून में हुआ था जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में, एसएससी या कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 मार्च से शुरू हुई और 09 अप्रैल को समाप्त हुई और उसी का परिणाम 06 जून को घोषित किया गया। 7,81,702 छात्रों में से लगभग 7.72 लाख छात्र एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी जिसमें करीब 5,03,726 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
कमेंट
कमेंट X