{"_id":"60dd5df5d25af84a3157b7b4","slug":"gujarat-board-10-result-2021-declared-100-students-get-zero-marks-board-declared-them-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसी व्यवस्था: 10वीं का परिणाम जारी, बोर्ड ने जीरो अंक हासिल करने वाले 100 छात्रों को भी किया पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यह कैसी व्यवस्था: 10वीं का परिणाम जारी, बोर्ड ने जीरो अंक हासिल करने वाले 100 छात्रों को भी किया पास
Thu, 01 Jul 2021 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:28 PM IST
सार
गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ने जारी किया परिणाम। 100 विद्यार्थी जीरो अंक पाकर भी कक्षा दसवीं में पास हो गए।
विज्ञापन
परीक्षा रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड (जीएसएचएसईबी) ने कक्षा दसवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। 10वीं कक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों में तकरीबन 100 विद्यार्थी ऐसे है जिन्हें जीरो अंक मिले हैं। हालांकि बोर्ड ने इन विद्यार्थियों को 198 ग्रेस अंक देकर पास कर दिया है। यानी 100 में से प्रत्येक विद्यार्थी को छह विषयों में 33 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
नौवीं और दसवीं में भी नहीं मिले एक भी अंक
बोर्ड के सीनियर अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि 198 ग्रेस अंक देने का मतलब यही है कि उन 100 विद्यार्थियों ने कक्षा नौवीं और दसवीं की यूनिट परीक्षा में एक भी अंक हासिल नहीं किए थे। संभावना तो यह भी जताई जा रही है कि इन विद्यार्थियों ने केवल विद्यालय में अपना नाम लिखवाया हो और वे कभी विद्यालय गए ही न हों।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने किया साफ : 11वीं-12वीं कक्षाओं के अंकों का मॉडरेशन स्कूल करेंगे
विज्ञापन
2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को किया गया प्रमोट
बोर्ड के अधिकारी ने यह भी बताया कि 1.60 लाख विद्यार्थियों को 60 अंकों तक ग्रेस नंबर दिए गए हैं। वहीं 45 हजार को 60 से 100 के बीच ग्रेस नंबर मिले हैं। यानी तकरीबन 2.05 लाख विद्यार्थियों को ग्रेस नंबर देकर प्रमोट किया गया है।
पढ़िए - इतिहास के पन्नों से : तैमूर से लेकर हिटलर तक, ये हैं अब तक के 10 सबसे क्रूर शासक
मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया परिणाम
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद 40:40:20 फॉर्मूले के आधार पर विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम तैयार किया गया है। जिसमें नौवीं कक्षा के 40 फीसदी, दसवीं के यूनिट टेस्ट के 40 फीसदी और इंटरनल असेसमेंट के 20 फीसदी अंक शामिल हैं।
सीए 2021: 5 जुलाई को होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की वजह से रखी कुछ शर्तें, पढ़िए यहां
कमेंट
कमेंट X