फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat 12th board exams cancel after cbse 12th board due to covid

कोरोना का कहर: गुजरात में भी 12वीं की परीक्षा रद्द, सीबीएसई के बाद राज्य बोर्ड ने लिया फैसला

Wed, 02 Jun 2021 02:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Jun 2021 02:11 PM IST
सार

गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सीबीएसई के बाद अब राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन
Gujarat 12th board exams cancel after cbse 12th board due to covid
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार को कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। सूबे के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडासमा ने देश में कोरोना महामारी के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने कर दिया था। जिसके बाद से ही तमाम राज्यों के बोर्ड पर कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का दबाव बनाया जा रहा था। यही वजह है कि गुजरात बोर्ड ने पहले से तय कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
बोर्ड अंतिम परिणाम तैयार करने की नीति पर जल्द ले सकता है फैसला
हालांकि, कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का अंतिम परिणाम किस आधार पर तैयार किया जाएगा, बोर्ड इसके संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही आंतरिक मूल्यांकन फॉर्मूले के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है। बता दें कि गुजरात बोर्ड 1 जुलाई से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करने की घोषणा कर चुका था। इसके साथ ही बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया था। वहीं सीबीएसई द्वारा पहले ही कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को रद्द किया जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed