फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GTAT Secondary Result 2026 Declared at sebexam.org, Download Scorecard and Merit List

GTAT Secondary Result: जीटीएटी सेकेंडरी प्री का परिणाम जारी, कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड? जानें सभी स्टेप्स

Sat, 04 Jul 2026 06:41 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 04 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

GTAT Secondary Prelims Result 2026: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड ने जीटीएटी सेकेंडरी प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सीट नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 35% या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
 

विज्ञापन
GTAT Secondary Result 2026 Declared at sebexam.org, Download Scorecard and Merit List
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

GTAT Secondary Prelims Result 2026: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने गुजरात शिक्षक अभिरुचि परीक्षा सेकेंडरी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट के साथ बोर्ड ने विषयवार मेरिट सूची भी जारी की है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए किन विवरणों की जरूरत होगी?

अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाकर सीट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। लॉगिन के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

जीटीएटी सेकेंडरी 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण मिलेगा-

  • अभ्यर्थी का नाम
  • लिंग
  • पंजीकरण/कन्फर्मेशन नंबर
  • सीट नंबर
  • श्रेणी (कैटेगरी)
  • परीक्षा का नाम
  • विषय
  • परीक्षा का माध्यम
  • परीक्षा की तिथि
  • प्राप्त अंक
  • योग्यता
विज्ञापन

कितने अंक लाना जरूरी?

बोर्ड ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक निर्धारित किए हैं। यानी 200 अंकों की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कम से कम 70 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इतना स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

फिलहाल बोर्ड ने किसी भी श्रेणी के लिए अलग से न्यूनतम अंकों में छूट की घोषणा नहीं की है। यदि आगे कोई कट-ऑफ या अन्य जानकारी जारी होती है तो उसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

अंतिम चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति कक्षा 9 और 10 के शिक्षक के रूप में सरकारी तथा निजी विद्यालयों में की जाएगी। अंतिम चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं।
  • होमपेज पर GTAT Secondary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना सीट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed