GSEB SSC Result 2023 Out: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
GSEB SSC Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) जीएसईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB SSC Result 2023 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) जीएसईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित परीक्षा में उपस्थित रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जीएसईबी एसएससी परिणाम लिंक 2023 पर अपना सीट नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल, गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की परीक्षाएं 14 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। लगभग 9.56 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 101 जेल कैदियों ने एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा भी दी थी।
GSEB 10th Result 2023 ऐसे देखें
-
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
-
होमपेज पर एसएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगइन करें।
-
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
इसे डाउनलोड कर लें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
2022 में, गुजरात में एसएससी परीक्षा के लिए कुल 7,72,771 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,03,726 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 65.18 प्रतिशत रहा। लड़कों के लिए पास प्रतिशत 59.92 प्रतिशत रहा, जबकि 71.66 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
कमेंट
कमेंट X