जीएसईबी एसएससी रिपीटर परीक्षा 2021: बोर्ड ने जारी किया परिणाम, केवल 10.04 फीसदी ने ही पास किया एग्जाम
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। The
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी ने एसएससी रिपीटर, प्राइवेट और आइसोलेटेड श्रेणी के लिए जीएसईबी परिणाम 2021 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने जीएसईबी एसएससी रिपीटर परीक्षा सीट संख्या की आवश्यकता होगी। यह बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा दसवीं के हॉल टिकट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि गुजरात बोर्ड ने रिपीटर के साथ-साथ प्राइवेट अभ्यर्थियों के लिए 15 जुलाई, 2021 से परीक्षा आयोजित की थी। जिसका परिणाम 25 अगस्त को घोषित कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं। यहां लिंक होम पेज पर रोल नंबर दर्ज करने के लिए स्थान उपलब्ध होगा, दिए गए स्थान में अपना सीट नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर अपना परिणाम देखने के लिए गो पर क्लिक करें।
गुजरात 10वीं रिपीटर परीक्षा 2021 के लिए कुल 3,26,505 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 2,98,817 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जिसमे से 30,012 या 10.04% उम्मीदवारों ने प्रमाण पत्र के लिए अर्हता प्राप्त की है। कुल में से 1,06,104 लड़कियां और 2,20,401 लड़के उपस्थित हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 12.75% और लड़कों का 8.77% दर्ज किया गया।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार बोर्ड स्कूलों को मूल मार्कशीट, प्रमाण पत्र और एसआर भेजेगा। दस्तावेजों को भेजने की प्रक्रिया पूरी होने पर बोर्ड अधिसूचना के माध्यम सूचित करेगा। तब छात्र अपने प्रमाणपत्रों के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।
जीएसईबी ने एचएससी साइंस और एचएससी जनरल रिपीटर रिजल्ट 2021 पहले ही जारी कर दिया है। एसएससी रिपीटर रिजल्ट भी अब घोषित कर दिया गया है और यह ऑनलाइन उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X