GSEB 12th Results 2022: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
GSEB Result: गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने ट्वीट कर बताया था कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB Result 2022 Gujarat Board 12th Result: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा (GSEB HSC General Stream Exams) के नतीजे जारी कर दिए है।
रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी द्वारा शुक्रवार, तीन जून, 2022 को की गई। वाघानी ने ट्वीट कर बताया कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए GSEB HSC जनरल स्ट्रीम परीक्षा का परिणाम शनिवार, चार जून को जारी किया जाएगा। मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम सुबह 8:00 बजे जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : GSEB Result: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देख पाएंगे परिणाम
GSEB Result 2022: चार लाख छात्र कर रहे थे इंतजार
रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड (GSEB) के परीक्षा परिणाम का लगभग चार लाख उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। GSEB HSC यानी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के लिए परीक्षा में 04 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र gseb.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम अन्य आधिकारिक वेबसाइट जैसे gsebservice.com पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। बता दें कि जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षाएं 28 मार्च, 2022 से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गईं।
यह भी पढ़ें : AP SSC Result 2022: आंध्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इन माध्यमों से कर सकेंगे चेक
GSEB HSC Result 2022: ऐसे चेक करें गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम
- परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, GSEB HSC Result पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
- स्वचालित रूप से, अब एक नया पेज खुल जाएगा।
- GSEB 2022 कक्षा 12वीं जनरल स्ट्रीम का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर सहेज लें।
- साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम का प्रिंट आउट भी ले लें।
कमेंट
कमेंट X