फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Gujarat ›   GSEB HSC Results for Arts and Commerce Result Soon Gujarat Board Results 2022

GSEB HSC Results: कब जारी होंगे गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स के रिजल्ट? साइंस में 72 फीसदी रहा परिणाम

Mon, 23 May 2022 08:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 May 2022 08:27 PM IST
सार

Gujarat Board Results 2022: गुजरात बोर्ड के द्वारा एचएससी कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
GSEB HSC Results for Arts and Commerce Result Soon Gujarat Board Results 2022
GSEB HSC Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSEB HSC Arts, Commerce Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) यानी जीएसईबी की ओर से कला और वाणिज्य संकाय के लिए एचएससी यानी कक्षा 12वीं के अंतिम परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की उम्मीद है। गुजरात बोर्ड के द्वारा एचएससी कला और वाणिज्य संकाय के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा अब केवल कला और वाणिज्य स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की जानी बाकी है। 

विज्ञापन

विज्ञान संकाय के लिए पहले ही जारी हो चुका रिजल्ट

इससे पहले राज्य शिक्षा विभाग द्वारा गुजरात बोर्ड एचएससी साइंस 2022 का परिणाम 12 मई को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किए गए थे। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान विषय का परिणाम 72.2 फीसदी रहा था। ग्रुप ए यानी मैथ्स विषय परीक्षा में बैठने वाले नियमित उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 फीसदी तो वहीं, ग्रुप बी यानी बायोलॉजी विषय के लिए 68.58 फीसदी रहा था। जबकि ग्रुप एबी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 78.38 फीसदी रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग पांच लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा 

बोर्ड की ओर से गुजरात कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 28 मार्च से 12 अप्रैल तक विज्ञान और सामान्य संकाय के लिए आयोजित की गई थी। इस साल राज्य में लगभग पांच लाख छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। गुजरात बोर्ड के परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। यहां अनुसरण करने के चरण दिए गए हैं :-

विज्ञापन

Gujarat Board Results 2022 जीएसईबी एचएससी परिणाम ऐसे देखें

  • उम्मीदवार सबसे पहले जीएसईबी गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर GSEB HSC Arts Commerce Result 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और गो बटन पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षार्थियों के रिजल्ट उनके सामने स्क्रीन पर नजर आएंगे।
  • छात्र इनकी पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य में उपयोग के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed