Gujarat Board Results 2023: 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Gujarat GSEB results 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की तरफ से जनरल स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat GSEB Results 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की तरफ से जनरल स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org पर 14 जून शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
जो छात्र इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा एक या दो विषयों में उत्तीर्ण करने में विफल रहे, वे पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल 73.22 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 4,77,392 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 3,49,792 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल, बोर्ड ने पास प्रतिशत में 13.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की।
पूरक परीक्षा 2023 के लिए स्कूलों को बोर्ड की वेबसाइट- gseb.org से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया स्कूल द्वारा ऑनलाइन मोड में की जाएगी। महिला और विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा 14 मार्च से 25 मार्च के बीच हुई थी, जिसके लिए करीब 5.91 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
कमेंट
कमेंट X