{"_id":"5ce8c628bdec2206fc127229","slug":"gseb-gujarat-board-result-2019-declared-know-how-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"GSEB Gujarat Board Results 2019 : परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 73.27 फीसदी छात्र हुए पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GSEB Gujarat Board Results 2019 : परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 73.27 फीसदी छात्र हुए पास
Sat, 25 May 2019 10:05 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 25 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GSEB Gujarat Board 12th Results 2019 : गुजरात बोर्ड ने 25 मई, 2019 यानी आज कक्षा 12वीं के कला और कॉमर्स विषयों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, GSEB बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें, गुजरात बोर्ड ने 12वीं के विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए 9 मई को ही परिणाम घोषित कर दिए थे। आज बोर्ड ने आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं के लिए परिणाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
2019 में, 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 17 लाख परीक्षार्थी बैठे थे।
GSEB HSC Result 2019: कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1- सबसे पहले GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2- GSEB HSC रिजल्ट 2019 टैब पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी स्ट्रीम का चयन करें।
चरण 4- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका जीएसईबी एचएससी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X