गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2021: 17 जुलाई सुबह 8 बजे जारी होगा 12वीं का साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
- गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट कल यानी कि 17 जुलाई को सुबह 8 बजे की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी है। बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों का रिजल्ट कल यानी कि 17 जुलाई सुबह 8 बजे जारी होगा। जिन छात्रों ने गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के लिए पंजीकरण किया था, वे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट स्कूल से स्कूल इंडेक्स नंबर और पासवर्ड के इस्तेमाल से डाउनलोड किया जा सकेगा। स्कूलों को विद्यार्थियों को रिजल्ट और उनका स्कोर कार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से इस साल रद्द कर दी गई थी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।
साइंस स्ट्रीम के कुल 1.40 लाख विद्यार्थियों ने इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।
महत्वपूर्ण जानकारी
| बारहवीं कक्षा का रिजल्ट | 17 जुलाई , 2021 सुबह 8 बजे |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए व्यक्तिगत विषयों के साथ-साथ समग्र रूप से ग्रेड डी हासिल किया है। जो विद्यार्थी अपने जीएसईबी बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे फिर से बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि, अभी बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की विशेष परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड साइंस स्ट्रीम की परिणाम के बाद कला और वाणिज्य के छात्रों का रिजल्ट जारी करेगा।
कमेंट
कमेंट X