फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2021 Know when will the result of UP board come? date and time information

UP Board Result 2021: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? कैसे कर सकेंगे चेक

Fri, 16 Jul 2021 06:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 16 Jul 2021 06:44 PM IST
सार

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई 2021 के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी हफ्ते दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021 Know when will the result of UP board come? date and time information
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में किसी भी वक्त जारी कर सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड इसी हफ्ते दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


UP Board Result 2021
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए आंतरिक मूल्यांकन पद्धति जारी की थी। इसी आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए इस साल दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 56,03,813 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 29,94,312 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था। जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए  26,09,501 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।

ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 2021

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • यहां पर आपको 10वीं व 12वीं कक्षा के 2021 के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed