GPAT Result 2022: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
GPAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की ओर से ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 का आयोजन बीते अप्रैल, 2022 में 9 तारीख को किया गया था। अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ है और परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GPAT Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT), 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने परिणाम को शुक्रवार, 20 मई, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 में भाग लिया था, वह अपना परिणाम और स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको परिणाम चेक करने की सभी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की ओर से ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट, 2022 का आयोजन बीते अप्रैल, 2022 में 9 तारीख को किया गया था। अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ है और परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एनटीए की वेबसाइचट पर परिणाम के लिए एक्टिवेट हुए लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
GPAT Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
जानकारी के अनुसार GPAT 2022 परीक्षा के लिए करीब 53 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, करीब 50 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा देशभर के 121 शहरों के 336 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। परिणाम के बाद अब एनटीए की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उम्मीदवार स्कोरकार्ड को चेक करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GPAT, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X