GPAT Admit Card 2022: एनटीए ने जारी किया जीपैट परीक्षा का प्रवेश पत्र, जानें डाउनलोड करने का तरीका
GPAT Admit Card 2022: एनटीए की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GPAT Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब इसे डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
GPAT Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2022 का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची भी जारी कर दी थी।
GPAT Admit Card 2022: कैसै डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
GPAT Admit Card 2022: इन बातों का रखें ख्याल?
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिए एक अहम दस्तावेज हैं। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम परीक्षा केंद्र, रोल नंबर, परीक्षा का समय और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
कमेंट
कमेंट X