स्कूल रिजल्ट 2021 : दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम जारी किए
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बताया कि मूल्यांकन के दृष्टिकोण से कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनके अनुसार, कक्षा नौवीं के 80.3% और 11वीं के 96.9% विद्यार्थी पास हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में बताया गया है कि इस सत्र में कोरोना महामारी के कारण स्कूली बच्चाें को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा चुका है।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बताया कि मूल्यांकन के दृष्टिकोण से कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनके अनुसार, कक्षा नौवीं के 80.3% और 11वीं के 96.9% विद्यार्थी पास हुए हैं। इन विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में क्रमोन्नत कर दिया गया है। रिजल्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Directorate Of Education, Govt of Delhi releases results of classes 9th and 11th. 80.3% students of class 9th and 96.9% students of class 11th promoted.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 22, 2021
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण महामारी के कारण इस बार कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियाें के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। इस कारण वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट मध्यावधि परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के ऐसे स्कूल जिन्होंने कोई मध्यावधि परीक्षा आयोजित नहीं की थी या फिर जिन स्कूलों ने कुछ विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर छात्रों का रिजल्ट जारी करेंगे। जिन छात्रों ने सिर्फ एक विषय के लिए मध्यावधि परीक्षा दी है, उनका भी मूल्यांकन किया गया है।
ऐसे सभी नौवीं और 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। कोरोना महामारी के बीच कुछ निजी स्कूलों ने मध्यावधि और वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। ऐसे में जो छात्र मध्यावधि परीक्षा में उपस्थित या उत्तीर्ण नहीं हो सके, उनका मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट कार्य के माध्यम से किया गया है।
ऐसे देखें 9वीं और 11वीं का परिणाम
- सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- यहां आपको होम पेज पर ही नौवीं व 11वीं के परिणाम का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका नौवीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X