फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Govt of Delhi releases results of classes 9th and 11th

स्कूल रिजल्ट 2021 : दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम जारी किए

Tue, 22 Jun 2021 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 07:16 PM IST
सार

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बताया कि मूल्यांकन के दृष्टिकोण से कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनके अनुसार, कक्षा नौवीं के 80.3% और  11वीं के 96.9% विद्यार्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन
Govt of Delhi releases results of classes 9th and 11th
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों के कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में बताया गया है कि इस सत्र में कोरोना महामारी के कारण स्कूली बच्चाें को अगली कक्षा में प्रमोट किया जा चुका है।

विज्ञापन


दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बताया कि मूल्यांकन के दृष्टिकोण से कक्षा नौवीं और 11वीं के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनके अनुसार, कक्षा नौवीं के 80.3% और  11वीं के 96.9% विद्यार्थी पास हुए हैं। इन विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में क्रमोन्नत कर दिया गया है। रिजल्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट  edudel.nic.in पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण महामारी के कारण इस बार कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियाें के लिए परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो सका था। इस कारण वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट मध्यावधि परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया है। 

शिक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के ऐसे स्कूल जिन्होंने कोई मध्यावधि परीक्षा आयोजित नहीं की थी या फिर जिन स्कूलों ने कुछ विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विषयों में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर छात्रों का रिजल्ट जारी करेंगे। जिन छात्रों ने सिर्फ एक विषय के लिए मध्यावधि परीक्षा दी है, उनका भी मूल्यांकन किया गया है। 

ऐसे सभी नौवीं और 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। कोरोना महामारी के बीच कुछ निजी स्कूलों ने मध्यावधि और वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थीं। ऐसे में जो छात्र मध्यावधि परीक्षा में उपस्थित या उत्तीर्ण नहीं हो सके, उनका मूल्यांकन भी स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट कार्य के माध्यम से किया गया है।
 

ऐसे देखें 9वीं और 11वीं का परिणाम

  • सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज पर ही नौवीं व 11वीं के परिणाम का लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी जहां आपको अपना लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका नौवीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed