फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Government Schools to Undergo Inspection Three Days a Week, Reports Must Be Submitted to Directorate

School: सरकारी स्कूलों में सप्ताह में तीन दिन होगा निरीक्षण, अधिकारियों को निदेशालय में जमा करनी होगी रिपोर्ट

Sun, 16 Nov 2025 10:15 AM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Nov 2025 10:15 AM IST
सार

Government Schools: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में नियमित निरीक्षण की व्यवस्था सख्त कर दी है। अब स्कूलों का निरीक्षण सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा और अधिकारी अपनी रिपोर्ट निदेशालय में समय पर जमा करेंगे।

विज्ञापन
Government Schools to Undergo Inspection Three Days a Week, Reports Must Be Submitted to Directorate
Student - फोटो : AI generated

विस्तार

School Inspection: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में रिजल्ट, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, स्कूलों के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। अब शिक्षक स्कूलों से अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे। शिक्षा अधिकारी अब सप्ताह में तीन दिन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा अधिकारियों के लिए फरवरी तक यह निरीक्षण करना अनिवार्य है। अधिकारी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को स्कूलों में सुबह के समय निरीक्षण करेंगे।  

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक वेदिथा रेड्डी ने सभी जिला उपशिक्षा अधिकारियों व उच्च रैंक के अधिकारियों को अपने जिले के सरकारी स्कूलों को सप्ताह में तीन दिन स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। यह निरीक्षण पहले से होने वाले निरीक्षण से अलग होंगे। अधिकारियों को निरीक्षण के तुरंत बाद उसकी की रिपोर्ट निदेशालय के पोर्टल पर जमा करनी होगी। रिपोर्ट में देरी, अधूरी रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारी देखेंगे कि स्कूलों में चल रहे शैक्षणिक प्रयास नीव, निपुण संकल्प, राष्ट्रनीति, साइंस ऑफ लीविंग का सही से क्रियान्यवन हो रहा है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम प्रदर्शन वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान

निरीक्षण का मुख्य फोकस शैक्षणिक विकास पर होगा। इस दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की जांच, सीखने में कमियों की पहचान, कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षण अधिगम सामग्री, समय सारिणी और छात्रों एवं शिक्षकों के बीच अनुशासन की जांच होगी।



निरीक्षण के दौरान कम से कम 15 मिनट कक्षा अवलोकन और अधिगम मू्ल्यांकन किया जाएगा। इसमें अधिकारियों को कक्षा में शिक्षक एवं छात्र की उपस्थिति का सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा स्कूल के भीतर पुस्तकालय, खेल, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, स्पोट्र्स सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है या नहीं, इसको भी देखना होगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी भी चूक को शिक्षा निदेशक की ओर से गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed