फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Google Doodle World Earth Day 2022 Know How Climate Change Impact On Earth News In Hindi

Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर ट्रेंड हो रहा गूगल का डूडल, जलवायु परिवर्तन को लेकर कर रहा जागरूक

Fri, 22 Apr 2022 12:35 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 12:35 PM IST
सार

Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस के अवसर पर गूगल की ओर से जारी किए गए डूडल में पृथ्वी ग्रह पर दशकों से हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दर्शाया गया है। इसका निर्माण टाइम-लैप्स इमेजरी की मदद से किया गया है।

विज्ञापन
Google Doodle World Earth Day 2022 Know How Climate Change Impact On Earth News In Hindi
World Earth Day 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Earth Day 2022: आज 22 अप्रैल, 2022 का दिन बेहद खास है। इस दिन को पूरा विश्न पृथ्वी दिवस (Earth Day ) के रूप में मनाता है। इस मौके पर विश्वभर से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस अवसर पर गूगल ने भी एक डूडल समर्पित किया है। गूगल का यह डूडल जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। गूगल के द्वारा सभी प्रमुख अवसर पर ऐसे डूडल का निर्माण किया जाता है। 

विज्ञापन

Earth Day 2022: क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस?
दुनियाभर के देशों द्वारा पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मकसद पृथ्वी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग आदि के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके लिए सकारात्मक कदमों को बढ़ावा देना है। साल 1970 से इसे हर साल इसी तारीख को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Earth Day 2022: क्या खास है आज के डूडल में?
पृथ्वी दिवस के अवसर पर गूगल की ओर से जारी किए गए डूडल में पृथ्वी ग्रह पर दशकों से हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को दर्शाया गया है। इसका निर्माण टाइम-लैप्स इमेजरी की मदद से किया गया है। इस डूडल में बीते समय और वर्तमान समय में पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों को दिखाया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह समय के अनुसार हमारी पृथ्वी के जलवायु में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसमें अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर ग्लेशियर रिट्रीट, ग्रीनलैंड में सेर्मर्सूक ग्लेशियर रिट्रीट, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट को दिखाया गया है। इस डूडल में बीते 24 सालों में हुए जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है।

विज्ञापन

Earth Day 2022: क्या है इस साल की थीम?
पृथ्वी दिवस, 2022 की थीम Invest In our Planet को बनाया गया है। इसके माध्यम से व्यवसायों को सतत प्रयासों की ओर ध्यान देने का निवेदन किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed