Goa Board Result 2022: गोवा बोर्ड ने जारी किया 12वीं कक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Goa Board Result 2022: साल 2021 में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए गोवा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा को कैंसिल कर दिया था। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर सफल घोषित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Goa Board Result 2022: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) की ओर से बारहवीं कक्षा (HSSC) टर्म-2 के परिणाम को आज 21 मई, 2022 को जारी कर दिया है। परिणाम आज शाम 5 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वें अपना परिणाम GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा।
Goa Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
गोवा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 5 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 अप्रैल, 2022 तक हुई थी। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में कुल 20 हजार छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही ये अपने परिणाम की राह देख रहे थे, अब इन सभी का इंतजार आज शाम को खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार छात्रों के समेकित परिणाम 24 मई, 2022 तक जारी किए जाएंगे।
Goa Board Result 2022: बीते साल क्या रहा था परिणाम?
साल 2021 में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए गोवा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा को कैंसिल कर दिया था। छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर सफल घोषित किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम 19 जुलाई, 2022 को जारी किए गए थे और इसमें 99.40 फीसदी छात्र सफल रहे थे।
Goa Board Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?
परिणाम चेक करने के लिए बताए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.info पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बारहवीं के परिणाम से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X