फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GL Bajaj institute of technology and management noida won first position due to its quality of education and good placement

जीएल बजाज: शिक्षा की गुणवत्ता की वजह से प्राप्त किया पहला स्थान, प्लेसमेंट में भी मारी बाजी

Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
सार

जीएल बजाज के 90.30 फीसदी विद्यार्थी ने परीक्षा पास की है, जो कि एकेटीयू के सभी कॉलेजों में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
GL Bajaj institute of technology and management noida won first position due to its quality of education and good placement
GL Bajaj - फोटो : GL Bajaj

विस्तार

जीएल बजाज ने अपने अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड का प्रशिक्षण देने, व बेहतरीन शिक्षण के कारण इंजीनियरिंग के शीर्ष कॉलेजों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बेहतरीन परिणाम से इसकी शिक्षा के स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है। बता दें कि इसे एकेटीयू यानि अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के परिणामों में पहला रैंक प्राप्त किया है। जीएल बजाज https://www.glbitm.org के 90.30 फीसदी विद्यार्थी ने परीक्षा पास की है, जो कि एकेटीयू के सभी कॉलेजों में सबसे ज्यादा है। साथ ही नए ब्रांच जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग में भी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या रिकॉर्ड 95 फीसदी रही है। जीएल बजाज 11 ब्रांच में बीटेक कोर्स कराता है व सभी कोर्सों का परिणाम पूरे प्रदेश में पहला ही रहा। 

विज्ञापन

प्लेसमेंट के लिए आईं ढेरों मल्टीनेशनल कंपनियां

GL Bajaj institute of technology and management noida won first position due to its quality of education and good placement
GL Bajaj - फोटो : सोशल मीडिया

जीएल बजाज ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने परीक्षा परिणामों का श्रेय संस्थान के निदेशक और प्राध्यापकों को दिया है। अपनी बेहतरीन शिक्षा के कारण जीएल बजाज परिणामों में तो अच्छा रहा ही साथ ही यहां का प्लेसमेंट भी अन्य कॉलेजों के मुकाबले काफी उम्दा रहा है। उपाध्यक्ष बताते हैं कि जीएल बजाज के कॉलेजों में प्लेसमेंट के लिए ढेरों मल्टीनेशनल कंपनियां आई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग आज के समय के सबसे बेहतरीन करियर विकल्पों में से एक है। हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं, लेकिन एक बेहतरीन करियर के लिए आवश्यक है एक अच्छे संस्थान से पढ़ाई करना। पिछले कई सालों से ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का प्रदर्शन प्रदेश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में अच्छा रहा है। अपनी शिक्षण की गुणवत्ता व इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण जीएल बजाज इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन संस्थान बन चुका है। आज के समय में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की यह पहली पसंद है।  

बी.टेक और एमबीए के साथ जीएल बजाज एजुकेशनल ग्रुप ग्रेटर नोएडा परिसर में बीबीए, बीसीए, पीजीडीएम और एमसीए कार्यक्रम भी प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed