{"_id":"6722e8925373bba70a044ca7","slug":"getting-affiliation-from-ipu-has-become-expensive-you-will-have-to-pay-rs-18-000-to-start-a-new-program-2024-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPU: आईपीयू से संबद्धता लेना हुआ महंगा, नया प्रोग्राम शुरू करने के लिए अब 18 हजार का करना होगा भुगतान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IPU: आईपीयू से संबद्धता लेना हुआ महंगा, नया प्रोग्राम शुरू करने के लिए अब 18 हजार का करना होगा भुगतान
Thu, 31 Oct 2024 10:20 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 31 Oct 2024 10:20 AM IST
सार
IPU: आईपीयू से संबद्धता लेना अब महंगा हो गया है। हाल ही में फीस संशोधन को मंजूरी मिली थी। नया प्रोग्राम शुरू करने के लिए अब 18 हजार का भुगतान करना होगा। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्थायी संबद्धता फीस दो लाख रुपये वार्षिक देनी होगी।
विज्ञापन
शुल्क
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IPU: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में अब नए प्रोग्राम के लिए संबद्धता लेना महंगा हो गया है। संस्थानों को पहले के मुकाबले अधिक राशि का भुगतान करना होगा। दरअसल हाल ही में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने विश्वविद्यालय से पहले से संबद्ध संस्थानों और चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कार्यक्रमों के लिए संबद्धता के इच्छुक नए संस्थानों से ली जाने वाली फीस में संशोधन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
अब आईपीयू ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह संशोधित फीस सत्र 2025-26 से लागू होगी। नए संस्थान को एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम को छोड़कर अन्य नए प्रोग्राम की संबद्धता प्राप्त करने के लिए अब 15 हजार रुपये प्रति कोर्स के बजाय अब 18 हजार रुपये प्रति कोर्स के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसी प्रकार स्थायी संबद्धता फीस के लिए सलाना 45 हजार रुपये की जगह अब दो लाख रुपये सलाना प्रति कोर्स लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोविजनल संबद्धता के लिए प्रोसेसिंग फीस के लिए प्रति कोर्स पहले 45 हजार रुपये लिए जाते थे, अब इसमें संशोधन कर इसे बढ़ाकर 54 हजार रुपये प्रति कोर्स किया गया है। प्रोविजन संबद्धता को जारी रखने के लिए 60 छात्र होने पर पहले 75 हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होता था। अब इसे बढ़ाकर 90 हजार कर दिया गया है। 120 छात्र होने पर अब 1.35 लाख देने होंगे। पहले यह राशि 112500 रुपये थी। जबकि 180 छात्रों से ज्यादा होने पर प्रति प्रोग्राम 1. 50 लाख लिए जाते थे, अब यह राशि बढ़ाकर 1.80 लाख कर दी गई है। संस्थानों को स्थायी संबद्धता फीस के रूप में वार्षिक 2 लाख रुपये देने होंगे जबकि पहले यह राशि 45 हजार रुपये थी।
कमेंट
कमेंट X