SSC GD Answer Key 2024: जल्द जारी होगी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी, जानें कब आएगा फाइनल रिजल्ट
SSC GD Constable Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जल्द ही जीडी कांस्टेबल की उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC GD Answer key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा जल्द ही जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल की उत्तर कुंजी जारी करने की उम्मीद है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे और इसकी सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे। एसएससी जीडी परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 26,146 कांस्टेबल रिक्तियों को भरना है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
SSC GD Conctable 2024 Selection Process: चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
अंक योजना
एसएससी जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा में 200 प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकी गलत होने पर 0.5 अंक काटा जाएगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का मौका दिया जाएगा। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X