फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GCET 2022 Postponed Goa Common Entrance Test 2022 Exam to be conducted on June 27-28

GCET 2022: गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन से पहले ही स्थगित, अब इन तारीखों पर होगी जीसीईटी

Thu, 07 Apr 2022 06:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 06:43 PM IST
सार

GCET 2022 Postponed: गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) गोवा की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
GCET 2022 Postponed Goa Common Entrance Test 2022 Exam to be conducted on June 27-28
गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GCET) 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GCET 2022 Postponed: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) गोवा की ओर से गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GCET) 2022 की परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जीसीईटी की वेबसाइट dte.goa.gov.in पर देख सकते हैं। डीटीई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा, जो पहले इस साल 11 और 12 मई को होने वाली थी, अब 27 और 28 जून, 2022 को होगी। 

विज्ञापन

 

अभी भी परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव

हालांकि, परीक्षा के लिए तारीखें अभी भी बदली जा सकती हैं, और आखिरी तौर पर तारीखों की पुष्टि केवल 10 दिन पहले की जाएगी। डीटीई की कार्यशैली का आलम है कि जीसीईटी के अभी रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन परीक्षा स्थगित हो चुकी है। उम्मीदवार अभी भी जीसीईटी 2022 के पंजीकरण शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीसीईटी -2022 के लिए अधिसूचना जल्द होगी जारी

गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि परीक्षा और पंजीकरण संबंधी विवरण जल्द ही डीटीई की आधिकारिक वेबसाइट – dte.goa.gov.in पर जारी किया आएगा। जीसीईटी -2022 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस की प्रक्रिया और टाइम-टेबल को डीटीई की वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर घोषित किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित बाद की गतिविधियों जैसे काउंसलिंग, दाखिला प्रक्रिया आदि के लिए टाइम-टेबल जीसीईटी -2022 के आयोजन के बाद अधिसूचना के जरिये जारी किया जाएगा।

 

विज्ञापन

प्रोफेशनल इंजीनियरिंग डिग्री कोर्सेज में मिलते हैं दाखिले

गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो गोवा के कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रोफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रवेश परीक्षा गोवा के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा हमेशा अंग्रेजी भाषा माध्यम में पेन और पेपर यानी लिखित मोड में आयोजित की जाती है। आमतौर पर परीक्षा दो घंटे की होती है। इस परीक्षा का आयोजन प्रति वर्ष स्नातक स्तर पर किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed