GBSHSE Result 2025: गोवा बोर्ड सोमवार को जारी करेगा 10वीं कक्षा के नतीजे; नोटिस जारी, यहां देखें
GBSHSE SSC Result 2025: 12वीं के नतीजों की घोषणा के बाद अब गोवा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तारीख की भी घोषणा कर दी है। गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा बोर्ड सात अप्रैल को 10वीं के नतीजे जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GBSHSE SSC 10th Result 2025: अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे गोवा बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। दरअसल, गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (GBSHSE) 7 अप्रैल को कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा, शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
GBSHSE SSC Result 2025 Time: शाम 5 बजे आएंगे नतीजे
बोर्ड के सचिव विद्यादत्त बी नाइक ने बताया कि नतीजे शाम करीब 5 बजे पोरवोरिम स्थित जीबीएसजीएसई भवन में घोषित किए जाएंगे। मार्च में कक्षा 10वीं (एसएससी) की परीक्षाएं 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, और 18,838 छात्र इसमें शामिल हुए थे।
जारी नोटिस के अनुसार, पिछले वर्ष मार्च 2024 में 18,914 छात्रों ने नियमित छात्रों में से 17,473 ने परीक्षा पास की थी। पिछले वर्ष गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.38% रहा था।
बोर्ड ने कहा है कि मार्कशीट हासिल करने की तिथि के संबंध में जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
27 मार्च को जारी हुए थे इंटर के नतीजे
गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने 27 मार्च को 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा की थी। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा था कि जो छात्र अपने गोवा कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुन: सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं, जबकि जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, उन्हें गोवा बोर्ड पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X