{"_id":"66ce8f418091f62f660ac8a1","slug":"gate-2025-registration-window-opens-for-gate-know-how-to-apply-here-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE 2025: आज से शुरू हो रहे गेट 2025 के लिए पंजीकरण, यहां जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2025: आज से शुरू हो रहे गेट 2025 के लिए पंजीकरण, यहां जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
Wed, 28 Aug 2024 08:15 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 28 Aug 2024 08:15 AM IST
सार
GATE 2025: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथियों में संशोधन किया है। अब उम्मीदवार आज 28 अगस्त से गेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
GATE 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (III) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए पंजीकरण तिथि में संशोधन किया गया था। इसके अनुसार गेट के लिए पंजीकरण आज 28 अगस्त से शुरू हो रहा है। आवेदन विंडो आज से खुल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2025. Iltr.ac.in के माध्यम से गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 26 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं इसके बाद पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी।
संस्थान के जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को देश के कई परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIIS), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और भारत भर के अन्य संस्थानों / विश्वविद्यालयों में मास्टर्स इन टेक्नोलॉजी (MTech) और सीधे पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) और राज्य विद्युत बोर्ड (SEB) भी ग्रुप C-स्तर के पदों पर प्रशिक्षु इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए गेट को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
गेट परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आवेदन प्रणाली में लॉग इन करने के लिए अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करके गेट के लिए पंजीकरण करें।
- इसके बाद छात्रों को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी प्रदान करके गेट 2025 आवेदन पत्र भरना होगा।
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- अंत में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके गेट पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र पूरा होने पर के बाद ऑनलाइन सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X