GATE 2025: गेट परीक्षा के लिए आवेदन तिथियों मे हुआ संशोधन, अब इस दिन से कर सकेंगे पंजीकरण
GATE 2025: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथियों में संशोधन किया है। अब उम्मीदवार बुधवार से गेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (III) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए पंजीकरण तिथि को संशोधित कर 28 अगस्त कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2025. Iltr.ac.in के माध्यम से गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण विंडो 26 सितंबर, 2024 को बंद हो जाएगी।
शेड्यूल के अनुसार गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIIS), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और भारत भर के अन्य संस्थानों / विश्वविद्यालयों में मास्टर्स इन टेक्नोलॉजी (MTech) और सीधे पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) और राज्य विद्युत बोर्ड (SEB) भी ग्रुप C-स्तर के पदों पर प्रशिक्षु इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए गेट को स्वीकार करते हैं।
आवेदन शुल्क
गेट परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
- सबसे पहले आवेदन प्रणाली में लॉग इन करने के लिए अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करके गेट के लिए पंजीकरण करें।
- इसके बाद छात्रों को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी प्रदान करके गेट 2025 आवेदन पत्र भरना होगा।
- अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
- अंत में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके गेट पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र पूरा होने पर के बाद ऑनलाइन सबमिट कर दें।
कमेंट
कमेंट X