GATE 2024: खुल गई गेट आवेदन सुधार विंडो, इस दिन तक करें करेक्शन; जानें किन विवरणों को कर सकते हैं संपादित
GATE 2024: आईआईएससी बेंगलुरु ने गेट आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आगे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
The window for modifying your application is now OPEN.
— GATE 2024 (@GATE24_Official) November 20, 2023
Please see what all you can modify and the associated fees in the Table here: https://t.co/4s8F8pfRSH
Please go to GOAPS website to login and modify, if you desire to do so: https://t.co/FOOYWT3Wtj
सुधार करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए आवेदकों को GOAPS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉग-इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सुधार करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2023 है। लिहाजा अगर आपको आवदेन पत्र में कोई बदलाव करना है तो समय रहते कर लें।
गेट ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर कहा, "आपके एप्लिकेशन को संशोधित करने की विंडो अब खुली है। कृपया यहां तालिका में देखें कि आप क्या-क्या संशोधित कर सकते हैं।"
कमेंट
कमेंट X