फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2024 application window with late fee closes today at gate2024.iisc.ac.in

GATE 2024: विलंब शुल्क के साथ गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, फटाफट भर दें फॉर्म

Fri, 20 Oct 2023 10:00 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 10:00 AM IST
सार

GATE 2024: विलंब शुल्क के साथ ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। इससे पहले कि देर हो जाए, इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए अभी फॉर्म भर दें।

विज्ञापन
GATE 2024 application window with late fee closes today at gate2024.iisc.ac.in
GATE 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc Bangalore) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज बंद कर देगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। योग्य उम्मीदवार जो GATE 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आज हर हाल में आधिकारिक वेबसाइट - gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

GATE 2024: फरवरी में होगी परीक्षा

19 अक्तूबर को IISc बैंगलोर ने GATE डेटा साइंस और AI सैंपल पेपर जारी किया। डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नया विषय है जो GATE 2024 के लिए जोड़ा गया है। GATE परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2024: फॉर्म सुधार

IISc बैंगलोर 7 नवंबर को GATE 2024 सुधार विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने पंजीकरण फॉर्म में बदलाव करना चाहते हैं, वे 11 नवंबर, 2023 तक इसे संपादित कर सकेंगे। हालांकि, आवेदन पत्र में केवल नीचे बताए जा रहे विवरणों में ही संपादन किया जा सकेगा - 

  • परीक्षा केंद्र
  • वर्ग
  • लिंग
  • परीक्षा पेपर
  • माता-पिता/अभिभावक/पत्राचार पते का विवरण
  • कॉलेज का नाम और स्थान, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या
  • PwD स्थिति
  • डिस्लेक्सिया और अन्य समान सीखने की अक्षमताएं
विज्ञापन

आवश्यक जानकारी

GATE 2024 पंजीकरण फॉर्म को संपादित करने के लिए, उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करना होगा। अगर आवश्यक हुआ तो लिंग और श्रेणी जैसे कुछ वर्गों के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। दस्तावेजों को बदलने के लिए, उन्हें अपलोड करने से पहले प्रारूप और साइज जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed