फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2024 admit card will be released tomorrow at gate2024.iisc.ac.in, exam from February 3

GATE 2024: कल जारी होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करना होगा डाउनलोड; 3 फरवरी से है एग्जाम

Tue, 02 Jan 2024 02:32 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

GATE 2024 Admit Card: गेट परीक्षा 3 फरवरी से आयोजित होनी है, जिसके एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
GATE 2024 admit card will be released tomorrow at gate2024.iisc.ac.in, exam from February 3
गेट 2024 परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

GATE 2024 Admit Card: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु कल, यानी 3 जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवदेन किया था, वे कल से आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

3 फरवरी से है एग्जाम

GATE 2024 परीक्षा 3 से 11 फरवरी, 2024 तक 200 से अधिक शहरों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो सत्रों में कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक रहेगी।

GATE 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा के दिन छात्रों के लिए निर्देश होंगे। GATE 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आएगी उत्तर कुंजी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी को और उत्तर कुंजी 21 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएगी।

योग्य उम्मीदवार आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की भर्ती प्रक्रिया के लिए भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

GATE 2024 एडमिट कार्ड: कैसे डाउनलोड करें

GATE 2024 एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकेगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट गेट2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर GATE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed