GATE 2023: गेट परीक्षा आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
GATE 2023 Registrations: आईआईटी, कानपुर की ओर से GATE 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अवधि आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब वे 04 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE 2023 Registrations: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर की ओर से GATE 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अवधि आगे बढ़ा दी है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अब वे 04 अक्तूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। तारीखों के विस्तार की घोषणा ट्विटर पर की गई और साथ ही इसे वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है। गेट 2023 के लिए पंजीकरण 30 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और तकनीकी रूप से अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 थी, लेकिन इसे 04 अक्तूबर, 2022 तक आगे बढ़ा दिया गया है।
आईआईटी कानपुर की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि प्रिय उम्मीदवारों, हमने आपकी मांग को सुना और #GATE2023 के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क भुगतान के पंजीकरण विंडो बढ़ा दी है। विस्तारित अवधि के अनुसार, उम्मीदवार 04 अक्तूबर, 2022 तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के भुगतान सहित आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2022 तक विलंब शुल्क भुगतान के साथ परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
GATE 2023 की परीक्षा तिथि
IIT कानपुर 04, 05, 11 और 12 फरवरी, 2022 को कंप्यूटर-आधारित ऑनलाइन मोड में GATE 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड तीन जनवरी, 2022 को डिजिटल प्रारूप में जारी किए जाएंगे।
GATE 2023 आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर लॉग इन करें। -
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें और परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर साइन इन करें। -
लॉग इन पोस्ट करें, परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी विवरण जमा करें। -
पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक कॉपी प्रिंट आउट करें।
कमेंट
कमेंट X