फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GATE 2022: IIT Kharagpur to conduct exam in February, introduce 2 subjects papers this year

गेट 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी किया शेड्यूल, फरवरी में होगी परीक्षा, पैटर्न में हुए बड़े बदलाव

Thu, 29 Jul 2021 01:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 29 Jul 2021 01:17 PM IST
सार

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की परीक्षा अगले वर्ष 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
GATE 2022: IIT Kharagpur to conduct exam in February, introduce 2 subjects papers this year
आईआईटी खड़गपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी खड़गपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 की तिथियों का एलान कर दिया है। यह परीक्षा अगले वर्ष 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा हेतु 2 नए पेपर पेश किए गए हैं। 

विज्ञापन

2022 में इन दो विषयों से पूछे जाएंगे सवाल
गेट-2022 का आयोजन संस्थान, आईआईटी खड़गपुर द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, इस बार दो नए पेपर पेश किए गए हैं। इसमें जीई (ज्योमेटिक्स इंजीनियरिंग) और एनएम (नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग) से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। वहीं इस बार कुल प्रश्नों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले गेट के कुल सवालों की संख्या 27 थी, लेकिन उपरोक्त दो पत्रों के आने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए iitkgp.ac.in पर जाएं

गेट 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी गेट 2022 की जानकारी Gate.iitd.ac.in पर भी देख सकते हैं।

180 मिनट की होगी परीक्षा

आईआईटी खड़गपुर जल्द ही गेट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करेगा। यह परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। गेट 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए कुल 195 केंद्रों को चयनित किया गया है। 

विज्ञापन

8 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद

गेट 2022 के लिए नई वेबसाइट के साथ विस्तृत सूचना ब्रोशर भी जल्द जारी किया जाएगा। बीडीएस और एम.फार्मा डिग्री वाले छात्रों को शामिल करने के लिए गेट 2022 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में बदलाव किया गया है। इस साल कुल 8,58,890 छात्रों के परीक्षा में बैठने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed