फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   gate exam 2021 last day to change exam centre is 15 dec

gate exam 2021 : परीक्षा केंद्र बदलने का आज आखिरी मौका

Tue, 15 Dec 2020 04:07 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Tue, 15 Dec 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
gate exam 2021 last day to change exam centre is 15 dec
Gate 2021 : सांकेतिक तस्वीर
गेट 2021 परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के पास अपना परीक्षा केंद्र बदलने का आखिरी मौका है। गेट 2021 परीक्षा के लिए पंजीकृत ऐसे उम्मीदवार जो अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाह रहे हैं, उनके पास मंगलवार, 15 दिसंबर, 2020 तक का मौका है। गेट 2021  की परीक्षा के लिए (GATE) ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रणाली (GOAPS) पोर्टल ने ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दी है। उम्मीदवार अपनी मंगलवार तक उपलब्ध परीक्षा केंद्रों में से अपने पंसद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं और अपना परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं। 
विज्ञापन

 
ऐसे बदले परीक्षा केंद्र
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के पहले से पंजीकृत परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाकर बदल सकते हैं। परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन विंडो पर जाकर लॉगिन करना होगा। गेट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 15 दिसंबर को बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन


27 विषयों के लिए हो रहा टेस्ट
बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट का एप्टीट्यूड टेस्ट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के विषयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। 2021 के लिए गेट परीक्षा का आयोजन 27 विषयों के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी 2021 में होगी परीक्षा
परीक्षा फरवरी 2021 में आयोजित होनी वाली है। एप्टीट्यूड टेस्ट में तीन घंटे का ऑनलाइन पेपर होगा। इसमें कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs), बहुविकल्पी प्रश्नों (MSQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न होंगे। इसका पूरा शेड्यूल जानने के लिए GATE 2021 शेड्यूल पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed