Gate 2021 : कल से शुरू होगी गेट 2021 की परीक्षा, परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुप्रतीक्षित गेट 2021 की परीक्षा 05 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों को कई्र अहम बातों का ध्यान रखना होगा, जिनकी जानकारी यहां दी गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अहम परीक्षा का संचालन शीर्ष प्रौद्योगिकी शिक्षा संस्थानों- आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रुड़की और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) की ओर से संयुक्त तौर पर किया जाता है। पिछली बार गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी दिल्ली की ओर से किया गया था। इस बार आईआईटी बॉम्बे इसका संचालन कर रही है।
कब-कब होगी परीक्षा
गेट 2021 की परीक्षा 05, 06, 07, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 और शाम 03 से 06 बजे तक होगा।
तीन घंटे का ऑनलाइन पेपर होगा
गेट परीक्षा का अभिप्राय एक एप्टीट्यूड टेस्ट से है। यह तीन घंटे का ऑनलाइन पेपर होगा। इसमें कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) और संख्यात्मक उत्तर (NAT) प्रश्न होंगे।
27 विषयों के लिए हो रहा टेस्ट
बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट का एप्टीट्यूड टेस्ट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के विषयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। 2021 के लिए गेट परीक्षा का आयोजन 27 विषयों के लिए किया जा रहा है। इनमें अर्थशास्त्र / अंग्रेजी / भाषा विज्ञान / दर्शन / मनोविज्ञान / समाजशास्त्र और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान आदि प्रमुख हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र पर गेट 2021 का एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।
- अगर किसी भी उम्मीदवार के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X