{"_id":"5ff80dfef68efa596b6fdc94","slug":"gate-2021-admit-card-to-be-released-today-at-gate-iitb-ac-in-here-s-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे आज जारी करेगा गेट 2021 के लिए प्रवेश पत्र, ऐस कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे आज जारी करेगा गेट 2021 के लिए प्रवेश पत्र, ऐस कर सकेंगे डाउनलोड
Fri, 08 Jan 2021 01:19 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
GATE 2021: गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी कि शुक्रवार को जारी होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और विवरण के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए देश की नौकरशाही के बारे में: कौनसा पद है शक्तिशाली, किसकी है सबसे ज्यादा तनख्वाह
विज्ञापन
यह परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को होगी। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। GATE 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च का जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
GATE 2021 के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करें।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC CDS I Admit Card 2021: पांच चरणों में ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, ये रहा डायरेक्ट लिंक
अभ्यर्थियों के लिए गेट परीक्षा का मॉक टेस्ट पहले ही जारी हो चुका है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए देश के आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मास्टर्स कोर्सेस में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा 27 विषयों के लिए हो रही है। परीक्षा आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के विषयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित होती है। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X