फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gandhi Jayanti 2023 Essay ideas for school students on 2 October Mahatma Gandhi

Gandhi Jayanti 2023: गांधी जयंती पर आसान और जल्दी लिखा जाने वाला निबंध; लोगों को बताएं ‘अहिंसा’ का मतलब

Fri, 29 Sep 2023 02:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन. अमर उजाला
एजुकेशन. अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

Mahatma Gandhi Essay: दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हमने आपको महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिखने के लिए कुछ आईडिया बताये हैं। 

विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2023 Essay ideas for school students on 2 October Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi Jayanti Wishes - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gandhi Jayanti 2023: गांधी जयंती हर साल 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। यह दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।  इस दिन पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें अभियान, रैलियाँ और भाषण शामिल हैं। प्यार से 'बापू' कहे जाने वाले महात्मा गांधी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। 

विज्ञापन


उनकी जीवन यात्रा चुनौतियों और कठिनाइयों से भरी थी। इस खबर में हमने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है। इनकी सहायता से बच्चे महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिख सकते हैं। 

विज्ञापन

सत्याग्रह आंदोलन

1906-07 में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने भारतीयों के लिए अनिवार्य पंजीकरण और पास के ख़िलाफ़ सत्याग्रह चलाया था। बच्चों के लिए निबंध लिखने का यह एक अच्छा विषय हो सकता है। आप निबंध में आंदोलन के दौरान गांधीजी के संघर्ष पर भी लिख सकते हैं।

अहिंसा और उसका महत्व

जब भी अहिंसा की बात आती है, तो महात्मा गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। अहिंसा का मतलब हर परिस्थिति में स्वयं और दूसरों का हानिरहित रखने से है। 'अहिंसा' बापू की सबसे बड़ी शिक्षाओं में से एक थी।आप इसपर भी निबंध लिख सकते हैं। 

विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' की बात कही थी। निबंध लिखने के लिए यह टॉपिक भी काफी अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed