फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gandhi Jayanti 2020 Six inspiring thoughts of Gandhiji that will change your life

Gandhi Jayanti 2020: गांधी जी के छह प्रेरक विचार जो आपका जीवन बदल देंगे

Fri, 02 Oct 2020 07:29 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 02 Oct 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2020 Six inspiring thoughts of Gandhiji that will change your life
महात्मा गांधी - फोटो : अमर उजाला

भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय है। उनका जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ। माता का नाम पुतलीबाई और पिता का नाम करमचंद गांधी था। गांधी जी आजीवन सादा-जीवन और उच्च विचारों के आदर्श पर चले। 1930 में उन्होंने दांडी मार्च और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। 

विज्ञापन


गांधी जी का कहना था, "अहिंसा बहादुर के लिए होती है, कायरों के लिए नहीं।" उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जितने भी आंदोलन किए सभी अहिंसा पर आधारित थे। गांधी जी को पहली बार कवि रविन्द्र नाथ टैगोर ने महात्मा शब्द से संबोधित किया था। 1915 गांधी जी और टैगोर की पहली मुलाकात शांति निकेतन में हुई थी। उन्हें बापू नाम बिहार के चंपारण जिले  के रहने वाले एक किसान से मिला था। जिसका नाम राजकुमार शुक्ल था। उन्हें पहली बार राष्ट्रपति सुभाषचन्द्र बोस ने संबोधित किया था। 
विज्ञापन


गांधी जी के छह अनमोल विचार

  • खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
  • आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
  • स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है, स्वयं को औरों की सेवा में लगा देना।
  • प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
  • व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed