फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   free digital classes start for EAMCET, NEET, JEE Main by Telangana government

EAMCET, NEET, JEE Main के लिए सरकार ने किया मुफ्त डिजिटल कक्षाओं का आयोजन

Fri, 17 Apr 2020 03:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 17 Apr 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
free digital classes start for  EAMCET, NEET, JEE Main by Telangana government
Digital and Online
कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन के समय को बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन की त्थ् को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग, तेलंगाना जेईई मेन, एनईईटी और ईएएमसीईटी के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन वीडियो कक्षाएं आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो कक्षाओं को देख सकते हैं। ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने CloudEz प्राइवेट लिमिटेड की मदद से अंग्रेजी और तेलुगु दोनों माध्यमों में ईएएमसीईटी, एनईईटी, आईआईटी-जेईई के लिए ऑनलाइन दैनिक, सप्ताहांत और बड़ा परीक्षण आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  1. परीक्षा 20 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। परीक्षणों में 40 प्रश्न शामिल हैं।
  2. अंतिम परीक्षा ऑनलाइन मॉडल के रूप में परीक्षणों में 160 प्रश्न शामिल हैं।
  3. परीक्षा सुबह 6 से शाम 6 बजे तक छात्रों के लिए खुली होगी। शेष कार्यक्रम 4 मई, 2020 के बाद जारी किया जाएगा।
  4. छात्र वेबसाइट- tscie.rankr.io के माध्यम से मुफ्त ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
  5. बता दें कि उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा।
परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन-
  • सबसे पहले TSBIE की आधिकारिक साइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध मुफ्त ऑनलाइन परीक्षा लिंक के लिए रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहां उम्मीदवार उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें।
  • आपकी ऑनलाइन परीक्षा स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • परीक्षा में शामिल हों और ऑनलाइन कॉपी जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed