फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Former Health Secretary Preeti Sudan has been appointed as a member of Union Public Service Commission

UPSC: पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त, जानें नियुक्ति प्रक्रिया

Mon, 28 Nov 2022 09:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 09:08 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में एक अध्यक्ष का पद होता है और इसके अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। सूदन की नियुक्ति के बाद भी आयोग में अब भी चार सदस्यों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
Former Health Secretary Preeti Sudan has been appointed as a member of Union Public Service Commission
प्रीति सूदन, पूर्व स्वास्थ्य सचिव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति ने पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है, एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में एक अध्यक्ष का पद होता है और इसके अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। सूदन की नियुक्ति के बाद भी आयोग में अब भी चार सदस्यों के पद रिक्त हैं।

विज्ञापन

आयोग के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले पूरी हो तक होता है। राष्ट्रपति द्वारा अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त किया जाता है। वहीं, समयपूर्व राष्ट्रपति द्वारा संविधान में प्रदान की गई प्रक्रिया के तहत हटाया भी जा सकता है। 

विज्ञापन

जुलाई 2020 में हुईं थीं सेवानिवृत्त

अधिकारी ने कहा कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1983 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को मंगलवार को यूपीएससी सदस्य के पद की शपथ दिलाई जाएगी। वह जुलाई 2020 में स्वास्थ्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुईं थीं। सूदन ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में उन्होंने वित्त और योजना विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग और कृषि विभाग को संभाला था।
 

उपलब्धियों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत

अधिकारी ने कहा कि उनके उल्लेखनीय योगदान में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध के अलावा देश के दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करना शामिल है। सूदन विश्व बैंक की सलाहकार भी रही हैं। 

 

विज्ञापन

अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के लिए करता है भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य के अधिकारियों का चयन करने के लिए सालाना तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार आदि में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा के जरिये अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं के तहत 26 सेवा विभागों में अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed