फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Foreign colleges have decided to take the final year examination for Indian students

यूरोप, एशिया की ज्यादातर यूनिवर्सिटी ले रही हैं अंतिम वर्ष की परीक्षा,भारतीय छात्रों के लिए लिया फैसला

Thu, 09 Jul 2020 06:35 AM IST
संदीप भट्ट सीमा शर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 09 Jul 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Foreign colleges have decided to take the final year examination for Indian students

भारतीय छात्रों के भविष्य, व्यापक हित, नौकरी और उच्च शिक्षा के चलते कॉलेजों में फाइनल ईयर की परीक्षा लेने का फैसला लिया है। दरअसल कोविड-19 महामारी के बीच यूरोप और एशिया की अधिकतर यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा आयोजित कर रही है। ऐसे में यदि भारतीय विश्वविद्यालय परीक्षा नहीं लेते तो इससे छात्रों को ही भविष्य में परेशानी होती। 

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन के मुताबिक, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फाइनल ईयर की परीक्षा करवायी जाए या नहीं, इस पर विस्तार से चर्चा के बाद फैसला लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल थे। कोविड-19 पर भारत समेत दुनियाभर के देशों की शिक्षा के फैसले को भी परखा गया। 

विज्ञापन

सीटिंग प्लान भी तैयार

बेशक अभी छात्र, शिक्षक और अभिभावक इसे गलत फैसला मान रहे हैं। हालांकि यह छात्रों की बेहतरी और हित में है। विदेशी यूनिवर्सिटी और देशों ने भी इन्हीं हितों को ध्यान में रखकर फैसला लिया है। क्योंकि फाइनल ईयर की डिग्री के आधर पर नौकरी, उच्च शिक्षा, स्कॉलरशिप, अवार्ड की दावेदारी होती है। परीक्षा के आधार पर प्राप्त डिग्री पर कभी कोई सवाल नहीं उठते है। परीक्षा के फैसले के साथ-साथ सीटिंग  प्लान भी तैयार किया गया है। इसमें मॉस्क, सेनेटाइज करना, एक सीट छोड़कर छात्र को बिठाना, उसके स्वास्थ्य की जांच के आधार पर उसे परीक्षा में बैठने की इजाजत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड,एमआईटी,कैंब्रिज भी ले रही परीक्षा

एमआईटी(यूएसए), यूनिवर्सिटी ऑफ कैब्रिज,इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन (यूके),यूनिवर्सिटी ऑफ टोरेंटो और एसीमॉस्टर(कनाडा),यूनिवर्सिटी ऑफ  (जर्मनी),यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर समेत कई अन्य बड़ी यूनिवर्सिटी फाइनल ईयर की परीक्षा ले रही है। इसमें ऑफलाइन, ऑनलाइन और ब्लेंडेड (मिश्रित विधि) का प्रयोग किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed