फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FMGE June 2022 Admit Card 2022 Out how to download FMGE hall tickets at natboard.edu.in

FMGE Admit Card Out: एफएमजीई जून 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 26 May 2022 09:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 09:42 PM IST
सार

FMGE Admit Card 2022: जो भी छात्र किसी विदेशी विश्वविद्यालय और कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके लौटे हैं और भारत में डॉक्टरी यानी मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं या आगे की पीजी और सुपर स्पेशलिटी की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें एफएमजी परीक्षा क्वालीफाई करनी होती हैं। 

विज्ञापन
FMGE June 2022 Admit Card 2022 Out how to download FMGE hall tickets at natboard.edu.in
एफएमजीई : फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन - फोटो : NBEMS

विस्तार

FMGE Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से गुरुवार, 26 मई को FMGE 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (Foreign Medical Graduate Examination) जून 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। FMGE 2022 पहले चरण की परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

जो भी छात्र किसी विदेशी विश्वविद्यालय और कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके लौटे हैं और भारत में डॉक्टरी यानी मेडिकल प्रैक्टिस करना चाहते हैं या आगे की पीजी और सुपर स्पेशलिटी की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उन्हें एफएमजी परीक्षा क्वालीफाई करनी होती हैं। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होते हैं। 
विज्ञापन

 

FMGE 2022 Result 30 जून तक जारी होंगे नतीजे

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (FMG) जून 2022 परीक्षा के परिणाम 30 जून, 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय के साथ एक पेपर होता है, केवल अंग्रेजी में एकल सही प्रतिक्रिया प्रश्न, एक ही दिन में दो भागों में वितरित किए जाते हैं। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम को 150-150 प्रश्नों के दो भागों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक में 150 मिनट की समय सीमा है। दोनों पार्ट के बीच एक निर्धारित समय-सीमा का ब्रेक होता है। 
 

FMGE 2022 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार प्रवेश -पत्र डाउनलोड करने के लिए एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर परीक्षा और फिर FMGE 2022 पर क्लिक करें।
  3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  4. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर सहेज लें।
  6. साथ ही भविष्य के संदर्भों के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट प्रति भी संभाल कर रखें।

 

विज्ञापन

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की हेल्पडेस्क

उम्मीदवार किसी भी परेशानी या जिज्ञासा के समाधान के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। एनबीई की हेल्पडेस्क पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। हालांकि, परीक्षा के दिन हेल्पलाइन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सक्रिय रहेगी। 

 
  • हेल्पलाइन नंबर : 011-45593000
  • ई-मेल : fmgehelpdesk@natboard.edu.in
  • आधिकारिक वेबसाइट : nbe.edu.in और natboard.edu.in

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed