फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Final Year University Exams 2020 in Haryana to be conducted by September end, Results to be declared by Oct 31

हरियाणा सरकार का फैसला, सितंबर अंत तक होंगी सभी कॉलेजों की अंतिम वर्ष की परिक्षाएं

Wed, 02 Sep 2020 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Sep 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Final Year University Exams 2020 in Haryana to be conducted by September end, Results to be declared by Oct 31
छात्राएं - फोटो : iStock

हरियाणा सरकार ने राज्य से सहायता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की अंतिम वर्ष की लंबित परीक्षाएं सितंबर अंत तक आयोजित करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। राज्य के सरकारी सहायता प्राप्त सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और परीक्षा नियंत्रकों की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर बृज किशोर कुठियाला भी इस बैठक में शामिल थे। इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि इन परीक्षाओं में दो लाख छात्रों के हिस्सा लेने का अनुमान है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के एक बयान में परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा देने का विकल्प दिया गया है। परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी 31 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा- शिक्षक दिवस के दिन करें राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर वेबिनार का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में दो लाख छात्रों के हिस्सा लेने का अनुमान है। इन परीक्षाओं में छात्रों की हिस्सेदारी के लिए उपयुक्त इंतजाम किए जाएंगे। कोरोनावायरस  की स्थिति को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया गया है। जहां पहले एक परीक्षा हॉल में 36 छात्रों को बैठने की अनुमति थी वहीं अब एक हॉल में कुल 20 छात्रों के बैठने का इंतजाम किया गया है। सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग और अपने घरों से पानी की बोतल आदि सभी आवश्यक सामग्री लाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान बताया कि ज्यादातर छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प चुना है। इसके अलावा परिषद् के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा के ऑनलाइन प्रारूप में दुर्व्यवहार रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए हैं। मालूम हो कि कंपार्टमेंट और अंतिम वर्ष की परीक्षा भी एक बार फिर से आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed