फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Final year exams for MP varsities to begin on June 29: Govt

मध्यप्रदेश में 29 जून से होंगी विश्वविद्यालओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला 

Mon, 25 May 2020 07:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 25 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Final year exams for MP varsities to begin on June 29: Govt
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में सभी विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन  29 जून से करेंगे। इस बात का निर्णय सरकार ने सोमवार को हुई बैठक में लिया है। सूबे के सभी विश्वविद्यालय 29 जून से लेकर 31 जुलाई तक पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तारीख के बारे में निर्णय लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 29 जून से लेकर 31 जुलाई के बीच संपन्न होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जिसमें कई ढील दी गई है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद रखे गए हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सूबे के सभी विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 29 जून से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed