{"_id":"5ecbc5338ebc3e90af11cb4d","slug":"final-year-exams-for-mp-varsities-to-begin-on-june-29-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में 29 जून से होंगी विश्वविद्यालओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्यप्रदेश में 29 जून से होंगी विश्वविद्यालओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं, सरकार ने लिया फैसला
Mon, 25 May 2020 07:20 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 May 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में सभी विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 29 जून से करेंगे। इस बात का निर्णय सरकार ने सोमवार को हुई बैठक में लिया है। सूबे के सभी विश्वविद्यालय 29 जून से लेकर 31 जुलाई तक पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन और उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वविद्यालयों के स्नातक, स्नातकोत्तर और अन्य पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तारीख के बारे में निर्णय लेने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में फैसला लिया गया है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 29 जून से लेकर 31 जुलाई के बीच संपन्न होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जिसमें कई ढील दी गई है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय पूरी तरह से बंद रखे गए हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सूबे के सभी विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 29 जून से करेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X