{"_id":"5b4b91f44f1c1b3f748b4fa4","slug":"final-results-of-charted-account-will-be-announced-on-july-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 जुलाई को घोषित होंगे चार्टेड अकाउंट के फाइनल नतीजे, ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
20 जुलाई को घोषित होंगे चार्टेड अकाउंट के फाइनल नतीजे, ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार्टेड अकाउंट की मई/जून 2018 में हुई फाइनल परीक्षा, फाउंडेशन परीक्षा और कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। इन परीक्षाओं के नतीजे परीक्षार्थियों को ई-मेल और एसएमएस के जरिये भी मिल सकेंगे।
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जारी सूचना के मुताबिक मई/ जून 2018 में हुई फाइनल एग्जामिनेशन, फाउंडेशन एग्जामिनेशन और कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे 20 जुलाई को शाम 6 बजे घोषित होंगे।
इन परीक्षाओं के नतीजों की मेरिट लिस्ट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in साइटों पर उपलब्ध होगी। हालांकि इस मेरिट लिस्ट में चार्टेड अकाउंट की फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा में 50 रैंक तक अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं के नतीजे जो परीक्षार्थी अपनी ई-मेल पर पाना चाहते हैं, उन्हें इंस्टीट्यूट की साइट icaiexam.icai.org पर जाकर नतीजों के लिए अनुरोध दर्ज करना होगा।
16 जुलाई से परीक्षार्थी परीक्षा के नतीजों के लिए वेबसाइट पर अपने अनुरोध दर्ज करवा सकते हैं। वेबसाइट पर दर्ज हुए अनुरोधों के आधार पर उनके पंजीकृत ई-मेल पर नतीजे भेजे जाएंगे।

ऑनलाइन ऐसे देखें नतीजे
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अधिकृत वेबसाइटों से नतीजे हासिल करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर के साथ पंजीकरण नंबर या पिन नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद ही परीक्षा के नतीजे दिख सकेंगे।
एसएमएस से भी मिलेंगे नतीजे
इन परीक्षाओं के नतीजे परीक्षार्थी मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भी देख सकते हैं। एसएमएस से परीक्षार्थियों को नतीजों में जारी हुए अंक प्राप्त होंगे। नतीजे हासिल करने के लिए पुराने कोर्स के फाइनल एग्जामिनेशन के परीक्षार्थियों को मोबाइल पर CAFNLOLD स्पेस रोल नंबर, फाइनल परीक्षा नए कोर्स के लिए CAFNLNEW स्पेस 6 अंकों का फाइनल परीक्षा का रोल नंबर, फाउंडेशन परीक्षा के नतीजों के लिए परीक्षार्थियों को CAFND स्पेस रोल नंबर, कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए CACPT स्पेस रोल नंबर टाइप करना होगा। मैसेज टाइप करने के बाद इन मैसेज को 58888 पर भेजना होगा।

कमेंट
कमेंट X