फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   FINAL RESULT OF COMBINED DEFENCE SERVICES EXAMINATION 2022 RESULT 164 Qualified Merit List

UPSC CDS I Result Out: यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, 164 का हुआ चयन

Tue, 22 Nov 2022 12:08 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 12:08 AM IST
सार

UPSC CDS I FINAL Result Out: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2022 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 164 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।

विज्ञापन
FINAL RESULT OF COMBINED DEFENCE SERVICES EXAMINATION 2022 RESULT 164 Qualified Merit List
UPSC CDS I FINAL Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CDS I FINAL Result Out: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2022 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 यानी यूपीएससी सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सीडीएस (I), 2022 के परिणामों में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर 164 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।

विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा अप्रैल माह में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त करने वाले 164 (104+46+14) अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की गई है। सफल उम्मीदवारों को अब भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 154वें (डीई) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित 2022 और एसएसबी साक्षात्कार; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (पूर्व-उड़ान) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम यानी नंबर 213 एफ (पी) पाठ्यक्रम में नामांकन करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

संयुक्त रक्षा सेवा प्रवेश परीक्षा (I) में सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100 है। एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र (सेना विंग) धारकों के लिए आरक्षित 13 रिक्तियों सहित, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल कार्यकारी शाखा (सामान्य सेवा) के लिए 22रिक्तियां; एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से नेवल विंग में हाइड्रो एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट धारकों के लिए 03 रिक्तियों सहित और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 रिक्तियां; वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री के माध्यम से एनसीसी एयर विंग 'सी' सर्टिफिकेट धारकों के लिए 03 प्रवेश रिक्तियां आरक्षित हैं।  

शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन की प्रक्रिया जारी

आयोग ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में क्रमशः 2612, 933 और 616 को योग्य घोषित किया था। सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षा के बाद अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की संख्या है। हालांकि, इन सूचियों को तैयार करने में चिकित्सीय परीक्षण के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। सेना मुख्यालय द्वारा इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसलिए इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी इस स्कोर पर अंतरिम है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी पहली पसंद के अनुसार, जन्मतिथि/ शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में मूल रूप से अपने प्रमाण-पत्रों को फोटोस्टेट सत्यापित प्रतियों के साथ सेना मुख्यालय/ नौसेना मुख्यालय/ वायु मुख्यालय को अग्रेषित करें।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी किए

यदि पते में कोई परिवर्तन होता है, तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तत्काल सीधे सेना मुख्यालय/ नौसेना मुख्यालय/ वायु मुख्यालय को सूचित करें। ये परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। हालांकि, संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। किसी भी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आयोग के कार्यालय के गेट 'सी' के पास सुविधा काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271/011-23381125/011-23098543 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed