फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Fees to exam pattern, know major changes in CBSE 2020 class 10th, 12th board exam

फीस से लेकर परीक्षा पैटर्न तक, 2020 बोर्ड में CBSE कर रहा है ये बड़े बदलाव

Tue, 13 Aug 2019 07:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 13 Aug 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Fees to exam pattern, know major changes in CBSE 2020 class 10th, 12th board exam
स्कूल स्टूडेंट्स - फोटो : PTI

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार की बोर्ड परीक्षा में कई बड़े बदलावों की तैयारी में है। ये बदलाव परीक्षा की फीस से लेकर पैटर्न तक में किए जाने वाले हैं। फीस के संबंध में तो बोर्ड ने विस्तृत सूचना जारी भी कर दी है।

विज्ञापन


कक्षा 10वीं और 12वीं के जो विद्यार्थी वर्ष 2020 में बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, उन्हें इसके लिए दोगुनी फीस चुकानी पड़ेगी। पांच विषयों की परीक्षा के लिए बोर्ड प्रति छात्र 1500 रुपये फीस वसूलेगा। पहले 750 रुपये लगते थे। जबकि अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये प्रति छात्र देने होंगे। पहले यह फीस 150 रुपये थी।

विज्ञापन

प्रैक्टिकल और लेट फीस भी दोगुनी हुई

इतना ही नहीं, लेट फीस भी अब दोगुनी कर दी गई है। 10वीं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद बोर्ड विलंब शुल्क 2000 रुपये प्रति छात्र वसूलेगा। गत वर्ष तक यह शुल्क 1000 रुपये थी।

बोर्ड ने 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा के शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है। गत वर्ष तक बोर्ड हर छात्र से प्रति विषय 80 रुपये वसूलता था। इस सत्र से छात्रों को प्रति विषय 150 रुपये देने होंगे। वहीं, माईग्रेशन सर्टिफिकेट का शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा पैटर्न में क्या होंगे बदलाव

जो विद्यार्थी वर्ष 2020 में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा के अलग पैटर्न का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि बोर्ड ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से बदलावों की योजना के बारे में बताया गया है। जानें, वो बदलाव क्या हो सकते हैं।

12वीं के लिए क्या नया

इंटरनल असेसमेंट : 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट को ज्यादा महत्व दिए जाने की तैयारी है। साइंस के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आर्ट्स के विषयों में इंटरनल असेसमेंट देना होगा और दोनों के अंक समान होंगे।

ज्यादा ऑब्जेक्टिव : पेपर पैटर्न में बदलाव करते हुए, अगले साल से बोर्ड परीक्षा में ज्यादा ऑब्जेक्टिव सवालों पर जोर दिया जाएगा।

प्रैक्टिकल परीक्षा : अगले साल से स्टूडेंट्स को थ्योरी की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षा भी एक्सटर्नल सेंटर्स पर देनी होगी। अब तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होम सेंटर (स्टूडेंट के अपने स्कूल जहां से वह पढ़ाई कर रहा है) पर ही होती थीं। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बोर्ड ने यह फैसला किया है। खबर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी स्टूडेंट्स को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः ...तो साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं की तरह इन कक्षाओं में भी बोर्ड एग्जाम

10वीं कक्षा के लिए नया क्या

विज्ञापन

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इंग्लिश और मैथ्स में इंटरनल मार्किंग सिस्टम लागू करने और मैथ्स के दो स्तर का विकल्प देने के बाद अब बोर्ड पेपर पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है।

लंबे उत्तर वाले सवाल : 12वीं से उटल 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आने वाली बोर्ड परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवालों की संख्या कम की जा सकती है। बोर्ड लंबे उत्तर वाले सवालों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

सवाल कम अंक ज्यादा : बोर्ड का एक पैनल इस बात पर भी विचार कर रहा है कि परीक्षा में सवालों की संख्या कम कर प्रति सवाल अंकों की संख्या बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें : छात्रों के अटेंडेंस को लेकर सीबीएसई ने जारी किया नया निर्देश, सख्त हुए नियम

कॉपियां जांचने का नियम भी बदलेगा

बोर्ड अगली बोर्ड परीक्षा से कॉपियां जांचने के नियम में भी बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके अनुसार, अब तक एक एग्जामिनर 25 कॉपियां जांचता था। लेकिन आगे से एक एग्जामिनर को 20 कॉपियां ही दी जाएंगी। ताकि किसी तरह की गलती की कोई संभावना न रहे।

हालांकि बोर्ड अधिकारी ने ये भी कहा है कि विद्यार्थियों को इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पूरा पैटर्न नहीं बदलेगा।

ये भी पढ़ें : बदल गए हैं GK के कई सवालों के जवाब, ये नहीं पढ़ा तो परीक्षा में कट सकते हैं अंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed