Fact Check: क्या आज से लेकर आगामी आदेश तक ऑनलाइन संचालित होंगी कक्षाएं? जानिए क्या है सच
राजस्थान सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 6 दिसंबर यानी आज से आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। पढ़िए इस वायरल मैसेज का सच...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भारत में दस्तक देने के बाद से ही कई राज्यों ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। वहीं कई राज्यों में अभी भी स्कूलों में पढ़ाई ऑफलाइन मोड में हो रही है। हालांकि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन कई बड़े निर्णय लिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल अधिसूचना
हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया गया एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि राजस्थान सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 6 दिसंबर यानी आज से आगामी आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि यह आदेश फेक है।
क्या है सच?
अमर उजाला की एजुकेशन टीम ने इस वारयल अधिसूचना की जब पड़ताल की तो पता चला कि राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नई गाइडलाइन्स जारी की थी। इनमें राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में शारीरिक उपस्थिति को वैकल्पिक बनाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए। स्कूलों को भी छात्रों के लिए हमेशा ऑनलाइन कक्षाएं प्रदान करने के लिए कहा गया था।
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया था कि यदि छात्र/शिक्षक/कर्मचारी कोविड संक्रमण का शिकार होते हैं या स्कूल परिसर में किसी संभावित संक्रमण की स्थिति में संस्थान को उस विशेष कक्षा या कक्षाओं को 10 दिनों के लिए बंद कर देना चाहिए। सभी शैक्षणिक संस्थानों को सभा और अन्य कार्यक्रम आयोजित करना बंद करने के लिए कहा गया है।
कमेंट
कमेंट X