CBSE Date Sheet 2022: सावधान! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 10वीं 12वीं परीक्षा की डेट शीट, सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात, जानिए
CBSE Date Sheet 2022: सोशल मीडिया में कई तरह की अलग - अलग डेट शीट और एग्जाम टाइमटेबल की पीडीएफ फाइल और स्क्रीनशॉट वायरल होने लग गए हैं। जो लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह से ही गुमराह करने में लगे हैं। सीबीएसई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक फर्जी डेट शीट का खंडन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की ओर से पूर्व में दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा 2022 के लिए डेट शीट यानी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाना है। लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया में कई तरह की अलग - अलग डेट शीट और एग्जाम टाइमटेबल की पीडीएफ फाइल और स्क्रीनशॉट वायरल होने लग गए हैं। जो लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह से ही गुमराह करने में लगे हैं। सीबीएसई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक फर्जी डेट शीट का खंडन किया है।
It has come to the notice of CBSE that a fake date sheet is being circulated on social media for the forthcoming term 1 exams in Nov 2021, to confuse students of class X and XII. It is clarified that the board has not released any official notification in this regard till now. pic.twitter.com/Vwv0N3KMaQ
— CBSE HQ (@cbseindia29) October 18, 2021विज्ञापन
सीबीएसई डेट शीट 2021 जारी नहीं
सीबीएसई अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई डेट शीट 2021 जारी नहीं की है। जबकि बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए पहली टर्म की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए तैयार है, बोर्ड से बिना किसी अनुमति के एक डेटशीट सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है। सीबीएसई की डेटशीट 18 अक्तूबर, सोमवार शाम तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।
कैसे पहचानें असली और फर्जी डेट शीट
ऐसे में बता दें कि सीबीएसई ने सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को शाम साढ़े चार बजे तक सीबीएसई ने कोई डेट शीट जारी नहीं की है। यानी कि इस समय से पहले अगर आपको कोई डेट शीट या टाइमटेबल मिला हो तो आप उस पर विश्वास न करें, क्योंकि यह आपके भविष्य का सवाल है।
It has come to the notice of CBSE that a fake date sheet is being circulated on social media for the forthcoming term 1 exams in Nov 2021, to confuse students of class X & XII. It is clarified that the board has not released any official notification in this regard till now: CBSE pic.twitter.com/ww2ZoArMKD
— ANI (@ANI) October 18, 2021
दो टर्म में होंगी परीक्षाएं
आमतौर पर सीबीएसई डेट शीट दिसंबर में जारी की जाती है, इस साल डेट शीट जल्दी आ जाएगी, क्योंकि बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में विभाजित कर दिया गया है और नवंबर-दिसंबर और मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं में तेजी लाने और छात्रों के सीखने के नुकसान से बचने के लिए, सीबीएसई ने विषयों को प्रमुख और मामूली विषयों के रूप में वर्गीकृत किया है।
कमेंट
कमेंट X