Exam Tips: कैट की ऐसे करें तैयारी, जहां संदेह उसे आज ही करते जाएं दूर
Exam Tips: भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता आगामी 24 नवंबर को इस परीक्षा का आयोजन करेगा। चाहे आप छात्र हों या कोई पेशेवर, दो महीने से भी कम बचे समय का सही सदुपयोग और एक स्पष्ट रोडमैप के साथ तैयारी करने से परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Exam Tips: स्नातक के बाद एमबीए करने के इच्छुक लाखों छात्र हर साल कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) में जरूर शामिल होते हैं। इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में कैट भी कहा जाता है। यह भारत में बिजनेस स्कूलों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धी प्रवेश परीक्षा है। इसमें सफल छात्र भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। इस वर्ष भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता आगामी 24 नवंबर को इस परीक्षा का आयोजन करेगा। चाहे आप छात्र हों या कोई पेशेवर, दो महीने से भी कम बचे समय का सही सदुपयोग और एक स्पष्ट रोडमैप के साथ तैयारी करने से परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
अपने संदेह को तुरंत दूर करें
यदि आप पहली बार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस की सही जानकारी होनी चाहिए। दो घंटे की इस ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों से मौखिक क्षमता व रीडिंग कॉम्प्रिहेंसिव, डाटा इंटरप्रिटेशन एवं रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 66 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं यदि आप पहले भी इस परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, तो आपको अपनी पिछली गलतियों को नोट कर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा पढ़ाई की दिनचर्या में नियमित रिवीजन सेशन को शामिल करें। यदि आपको किसी टॉपिक पर संदेह है, तो उसे कल पर न टालें, बल्कि उसी समय दूर करने का प्रयास करें।
खुद की रणनीति पर रखें भरोसा
आपको बेहतर गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री की तलाश करने पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा की तैयारी के लिए किसी विश्वसनीय संस्थान, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या टॉपर द्वारा सुझाई गई किताबों का चयन करें। सभी अभ्यर्थियों का तैयारी करने का तरीका अलग-अलग होता है, इसलिए खुद की क्षमताओं के आधार पर एक कारगर रणनीति बनाएं। वर्तमान ट्रेंड या किसी नए बदलाव से हमेशा अपडेट रहें। इसके अलावा परीक्षा की तैयारी के दौरान आप जो कुछ भी नया पढ़ रहे हैं, उनके शॉर्ट-नोट्स अवश्य बनाएं।
साप्ताहिक योजना बनाएं
परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको दैनिक योजना के साथ- साथ साप्ताहिक योजना बनाने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे विषयों को अच्छी तरह समझने में सहायता मिलेगी। पढ़े हुए विषयों का सप्ताह में एक बार मूल्यांकन अवश्य करें। इससे तैयारी का आकलन करने के साथ यह भी पता चलता है कि किस विषय या टॉपिक में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप विषयों के साप्ताहिक रिवीजन के लिए SQ3R, लीनियर सिस्टम और फेनमैन टेक्निक की मदद ले सकते हैं।
टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट
परीक्षा में पर्याप्त समय बचा है, इसलिए अभी से ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट सीरीज में रजिस्ट्रेशन कराकर अभ्यास करना शुरू कर दें। प्रत्येक टेस्ट में मिले फीडबैक पर काम करें। इसके अलावा पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों को हल करें और उसके बाद उनका विश्लेषण करें। जिन टॉपिक्स से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं, उनका रिवीजन ज्यादा करें।
कमेंट
कमेंट X