{"_id":"6990174cbcd3e87d80025d69","slug":"ensure-cheating-free-exams-and-student-accountability-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2026: बोर्ड ने नकल रोकने के लिए उठाए कई कदम, UPMSP ने छात्रों-अभिभावकों को भी बनाया जिम्मेदार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Exam 2026: बोर्ड ने नकल रोकने के लिए उठाए कई कदम, UPMSP ने छात्रों-अभिभावकों को भी बनाया जिम्मेदार
Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
सार
UPMSP: ऑनलाइन लाइव सेशन के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को कई जरूरी बातें बताईं और परीक्षा को नकल-मुक्त बनाने के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा में ईमानदारी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
UPMSP
- फोटो : https://www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 14 फरवरी 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यूट्यूब पर एक विशेष लाइव सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रभावी तैयारी के तरीके समझाने का था। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स और स्मार्ट तैयारी की रणनीतियां छात्रों के साथ साझा कीं।
विज्ञापन
लाइव सत्र में बोर्ड ने नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों, डिजिटल मॉनिटरिंग और केंद्र निर्धारण की नई व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही, अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों को इस प्रक्रिया में जिम्मेदार बनने और परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और ईमानदार बनाने की भूमिका समझाई।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X